फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सोते रहे परिजन, सीढ़ी से घर में अंदर घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की देर रात छत से घुसे चोर 50 हजार की नकदी सहित करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान समेट ले गए। छत पर सो रहे परिजन रविवार की सुबह घर में बिखरा सामान देखकर अवाक रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, इस मामले में पीड़ित गृहस्वामी ने घटना के पीछे गांव के ही चार लोगों पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर निवासी बृजमोहन सिंह ने बताया कि वह विदेश में रहकर परिवार का भरण पोषण करता है। कुछ माह पहले वह अपने घर आया हुआ है। सोमवार की देर शाम वह और उसके परिवार के दूसरे सदस्य भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। इस दौरान उन लोगों ने छत से घर के अंदर जाने के लिए सीढ़ी पर बना दरवाजा बंद करना भूल गए। देर रात परिजनों के सोने के बाद मकान के पिछले हिस्से पर किसी तरह से चोर चढ़कर छत पर पहुंचे। यहां सीढ़ी के माध्यम से घर के अंदर पहुंचे और एक कमरे में रखा 50 हजार रुपये नकदी के साथ करीब चार लाख मूल्य का जेवरात चोरी कर ले गए। छत पर सोए परिवार के लोग सुबह उठे और जब नीचे आए तो घर का सामान बिखरा होने पर जानकारी हुई। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी में गांव के चार लोगों पर शक जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष मधुबन सौरभ राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ की है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें