पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर के पंडितपुरा मौजा निवासी बंशी चौहान के घर चोरों ने विगत दिनों नकदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोर कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गए थे। देर रात घर के पिछले हिस्से में बने शौचालय की छत पर चढ़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। तहरीर के अनुसार, पीड़ित ने बताया है कि आलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकदी सहित करीब 10 दस लाख मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए।