मऊ। परदहां ब्लॉक का रकौली प्राथमिक विद्यालय के एक्टिविटी हॉल में दो टन का एयरकंडीशन लगते ही स्कूल के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बतातें चले कि स्कूल के बच्चों को गर्मी से बचाव को लेकर गत दिनों स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश सिंह के व्यापारी मित्र ने दो टन का एसी भेंट किया था। इसे प्रधानाध्यापक ने सोमवार को इंस्टॉल करा दिया। प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में पढ़ने वाले 94 छात्र एसी की सुविधा स्कूल में होने से खुश हैं, जल्द ही दूसरा एसी लगने से यह खुशी दोगुनी हो जाएगी।
-
बदहाल सड़क की समस्या का हो निदान
स्कूल प्रधानाचार्य और स्कूली छात्रों ने बताया कि उनके स्कूल को आने वाला गांव का मार्ग बदहाल है। सड़क के बीचोबीच एक से डेढ़ फीट तक के गड्ढे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया है। स्कूल आने जाने का मुख्य रास्ता होने के चलते उन्हें इसके बीच से आना जाना पड़ता है।