घोसी। स्थानीय नगर पंचायत सहित आसपास के 60 से अधिक गांवों में सोमवार की सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल तो हुए लेकिन हर पांच मिनट में ट्रिपिंग से परेशानी और बढ़ गई। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई।
विद्युत उपकेंद्र घोसी और बड़ा गांव से नगर पंचायत सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन सोमवार की सुबह जंपर जल जाने से बिजली गायब हो गई। दिन में उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान रहे, घोसी कस्बा में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस संबंध में एसडीओ राजू ने बताया कि जंपर जल जाने के कारण ये समस्या आई है, लाइनमैन फाल्ट खोजकर बनाने का काम कर रहे हैं। रोस्टिंग के कारण भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।