फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ शहर में रहेगा 15 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन, अब तक 81 संक्रमितों में से अकेले नगर के 65

Sun, 05 Jul 2020 10:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिला मुख्यालय पर कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ रही संख्या से चिंतित जिला प्रशासन ने शहर में 15 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सोमवार से शहर में 15 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो जाएगा। डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने रविवार की शाम को प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी। बताया कि लॉकडाउन में सारे शहर में पूरी तरह से बंदी रहेगी।

विज्ञापन


किराना और राशन सहित सारी दुकानें बंद रहेगी। केवल हाइवे पर बाहर से आने वाले बड़े वाहनों को गुजरने की इजाजत होगी। शहर की सभी सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। शहर के सारे अस्पताल बंद कर दिए जाएंगे। शहर में केवल जरूरी सेवाओं वाले उन्हीं लोगों को आने की अनुमति मिलेगी जिनके पास वैध पास होंगे।

डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 81 कोरोना पाजिटिव मरीज हैं। इनमें से 65 मरीज केवल मऊ शहर के हैं। अनलॉक में मिली कुछ सहूलियत का शहर के लोगों ने अनुचित लाभ उठाते हुए गंभीर लापरवाही बरती है। इसी का नतीजा है कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि मऊ शहर में संपूर्ण लाकडाउन लागू किया जाए।
विज्ञापन


शहर के सभी निजी अस्पतालों को बंद रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। किराना सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी। केवल हाइवे पर स्थित दवा की पांच दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। मोहल्लों में ठेलों पर सब्जियां बिकेंगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पूरी तरह से सख्ती करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। इस दौरान पकड़े जाने  वालों पर मुकदमा, गिरफ्तारी और जुर्माने की कार्रवाई करने की छूट पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें