फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में मवेशी फंसने से फटा इंजन का पाइप, देर से वाराणसी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ जीआरपी थाना क्षेत्र के माहपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15111) में मवेशी फंस गया। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। मवेशी को निकालने और रूट क्लियर करने में ट्रेन काफी लेट हो गई।
विज्ञापन

निर्धारित समय से 2:15 घंटे लेट वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंची। इस दौरान सादात और औड़िहार जंक्शन पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया। डबल लाइन होने से ट्रेनें ज्यादा देर तक प्रभावित नहीं हुईं। वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15111) मऊ जंक्शन से सुबह 8:20 बजे रवाना हुई। 9:21 बजे सादात जंक्शन से औड़िहार के लिए निकली थी कि माहपुर रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पहले रेलवे ट्रैक पर अचानक मवेशी आ गया और इंजन में फंस गया। फंसने इंजन का पाइप फट गया। लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, सूचना पर पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम ने मवेशी को बाहर निकाला और दूसरी पाइप लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें