फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रात में टूटा सूरजपुर माइनर का बंधा, फसल जलमग्न

विज्ञापन
दोहरीघाट क्षेत्र के  सूरजपुर माइनर के कारूवीर के पुरवा बंधनपुर में नहर टूटने के बाद जलमग्न फसल।
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक के बंधनपुर में सूरजपुर माइनर का बंधा शनिवार रात टूट गया। रातभर में 10 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ने से पहले ठीक तरह से बंधे की मरम्मत नहीं की थी।
विज्ञापन

इससे पहले वहां से कुछ ही दूरी पर पांच दिन पहले बड़की बारी में माइनर का बंधा टूटने से एक बीघे गेहूं की फसल डूब गई थी। किसान राकेश राय, राजेश, परमहंस राय, दिनेश सिंह, अंबिका यादव, राजेंद्र यादव, राम अवध, वीरेंद्र राजभर और अनिल ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई की थी।
बाद में माइनर में पानी छोड़ा गया है, खेत में पहले से ही पानी लगा था, दोबारा पानी इकट्ठा हो जाने से फसल नष्ट होने की चिंता सता रही है। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कर्मचारियों के साथ पहुंचे और बंधे को मिट्टी डालकर बंधवाया।
विज्ञापन

माइनर की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत न होने से ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्र के अवर अभियंता को भेजकर मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें