फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का 18 अगस्त को होगा चुनाव

विज्ञापन
नगर के भुजौटी​ ​स्थित एक प्लाजा में आयोजित उत्तर प्रदेशीय  प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उप​स
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्रियों,सदस्य शिक्षकों की संयुक्त बैठक नगर के भुजौटी स्थित एक हाल में हुई। बैठक में संगठन की जनपदीय कार्यकारिणी का त्रयवार्षिक निर्वाचन को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि आगामी 18 अगस्त को संगठन की जनपदीय कार्यकारिणी का त्रयवार्षिक निर्वाचन कोपागंज स्थित एक महाविद्यालय में प्रदेशीय निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक की देखरेख में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा। जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष ,मंत्री सहित सभी 22 पदों का निर्वाचन जनपदीय महासभा के 363 प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।
363 प्रतिनिधि सदस्यों की सूची का अनुमोदन बैठक में हुआ और सूची प्रकाशित कर दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ के कार्यालय पर प्रतिनिधि शिक्षकों की सूची चस्पा करने का निर्णय हुआ। चुनाव में उम्मीदवारों का प्रस्ताव कम से कम दो ब्लॉक अध्यक्ष या मंत्री द्वारा किया जाएगा ।
विज्ञापन

18 अगस्त को ही उम्मीदवारों का पर्चा दाखिला एवं वापसी होगी और आवश्यक होने पर उसी दिन मतदान संपन्न कराकर परिणाम की घोषणा भी हो जाएगी।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, संचालन जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल ने किया। बैठक में मनमोहन पांडेय, रजनीश पांडेय, सतीश राय, रामकेर यादव, देवदत्त मिश्र, जयशंकर, विनोद, अरुण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें