दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के लौवासाथ गांव में 48 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह परिजनों के जगने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के लौवासाथ गांव निवासी वीरेंद्र साहनी (48) मछुआरा था। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम रोज की तरह भोजन करने के बाद वह अपने कमरे के बजाए घर के बाहर दलान में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो देखा कि दलान में फंदे पर उनका शव झूल रहा है। ग्रामीणों की माने तो वीरेंद्र ने परिवारिक कलह के चलते ही यह कदम उठाया है।
सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद उसकी पत्नी पुष्पा देवी, चारों पुत्रियों तथा पुत्र का रो रोकर बुरा हाल था।