फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व चेयरमैन कोपागंज के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के तहत जारी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में सोमवार को उड़नदस्ता कोपागंज की टीम ने पूर्व चेयरमैन हेलाल अहमद अंसारी एवं 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोपागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद समाजवादी पार्टी का झंडा बैनर लिए पूर्व चेयरमैन हेलाल अहमद अंसारी अपने हजारों समर्थकों के साथ पिकअप वाहन पर तेज आवाज में डीजे लगाकर निकले। यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे। इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। मौके पर पकड़ी गई पिकअप वाहन के कागजात भी नहीं पाए गए। वाहन को सीज भी कर दिया गया।
बता दें कि समाजवादी पार्टी से कोपागंज के पूर्व चेयरमैन हेलाल अंसारी की बहू इस चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। जिनके प्रचार प्रसार के लिए पूर्व चेयरमैन द्वारा हजारों की संख्या में लोग के साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार प्रसार कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें