फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने महिला का पर्स लौटाया

Wed, 17 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के इस भ्रष्टाचार के दौर में भी कुछ ईमानदार लोग मौजूद हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर देखने को मिला।
विज्ञापन


जब टेंपो में छूटे पर्स को टेंपो चालक ने महिला को ढूढकर लौटाया। इटौरा गांव निवासी महिमा तिवारी नगर क्षेत्र स्थिज डा.राजकुमार सिंह के यहां बच्चे के इलाज के लिए टेंपो से जा रही थी।

नरई बांध के पास वह टेंपो से उतर गई। कुछ दूरी पर जाने के बाद टेंपो चालक सुरेश पंाडेय की नजर महिमा तिवारी के छूटे पर्स पर पड़ी। महेंन्द्र ने बड़ी देर तक महिमा को ढूढने का प्रयास किया। लेकिन वह नही मिली।
विज्ञापन


उसके बाद वह गाजीपुर तिराहा पर यातायात पुलिस के पास पहुंचा। इसी दौरान महिमा भी अपने पर्स को खोजते हुए वहां पहुंची जिसके बाद टेंपो चालक सुरेश पांडेय ने उसे पर्स दिया।
विज्ञापन


पर्स  दो सोने के आभूषण और दो हजार रुपए थे। महिमा ने टेंपो चालक का आभार प्रकट कर शुक्रिया अदा किया। इस दौरान वहां मौजूद सभी न टेंपो चालक सुरेश पांडेय की ईमानदारी की तारिफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें