फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले को मिली 13 नई एंबुलेंस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में शासन ने बड़ी पहल की है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने 13 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है। जिले में पूर्व से संचालित कई एंबुलेंस अब काफी जर्जर हो चुकी थीं। इन्हीं की जगह अब सरकार ने नई एंबुलेंस की खेप भेजी गई है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवा और अधिक सशक्त होगी।
उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में जनपद की सभी पुरानी एंबुलेंस को चरणबद्ध ढंग से बदला जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नौ एंबुलेंस (102 सेवा) और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए चार एंबुलेंस (108 सेवा) उपलब्ध कराई गई हैं। सभी एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित क्षेत्रों में सेवा कार्य के लिए भेज दिया गया। इससे अब जिले की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सक्रिय और भरोसेमंद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें