हम्मदाबाद गोहना कस्बा के जमालपुर पोखरा स्थित शिशु आश्रय केंद्र की जांच करते जिला प्रोबेशन अधिका
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबादगोहना। कस्बा स्थित शिशु अनाथ आश्रम की बृहस्पतिवार को जांच पड़ताल की गई। रजिस्टर से बच्चों की संख्या का मिलान किया गया। जांच टीम रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। गोरखपुर में बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश होने पर अनाथ आश्रम के संचालक शेखर तिवारी की गिरफ्तारी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज के नेतृत्व में जांच टीम सुबह शिशु अनाथाश्रम पहुंची। टीम में शामिल एसडीएम अखिलेश सिंह यादव, तहसीलदार राहुल गुप्ता, शिशु बाल कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्र में रजिस्टरों की जांच की और शिशुओं की संख्या से उनका मिलान किया। जांच में तीन से 10 वर्ष के 12 बच्चे और 12 नवजात शिशुओं का नाम दर्ज मिले। मौके पर सभी उपस्थित मिले। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कर उन्हें रिपोर्ट भेजी जा रही है। शिशु अनाथ आश्रम से तीन साल में कुल 41 बच्चे गोद लिए जा चुके हैं। गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभिन्न प्रांतों के 41 निराश्रित दंपतियों को बच्चे गोद दिए गए हैं। इसकी पूरी कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज है।