फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी के कुर्क मकान में लगी आग

विज्ञापन
नगर के भुजौटी में जिला प्रशासन द्वारा कुर्क किए गए घर में आग लगने के बाद घर से उठतीं आग की लपटें।सं - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मुख्तार के करीबी उमेश सिंह के कुर्क मकान में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे आग लग गई। दमकल के तीन वाहनों ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी से भवन के दो कमरे में रखा करोड़ों का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। सरायलखंसी थाना के अहिलाद गांव निवासी उमेश सिंह का भुजौटी में 46 करोड़ का आलीशान मकान है। उमेश माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी है। यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने छह सितंबर को यह मकान कुर्क कराया था। सुबह मकान से धुआं निकलने पर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, सरायलंखसी पुलिस तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार तीन दमकल गाड़ियों और कर्मियों के साथ पहुंचे। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चला है। जांच कराई जा रही है। आग की घटना दो कमरे में हुई। इसमें फर्नीचर, एसी आदि जलकर नष्ट हो गए। भवन स्वामी उमेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर मिली। बताया कि घटना से पहले रात में कुछ लोग घर में घुस रहे थे। उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया था। दावा किया कि घर में घुस रहे लोगों ने ही आग लगाई होगी। सीओ धनंजय मिश्र ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

नगर के भुजौटी में जिला प्रशासन द्वारा कुर्क किए गए घर में आग लगने के बाद बाहर खड़ी फायरबिग्रेड और ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें