मऊ। रतनपुरा ब्लॉक के गाढ़ा गांव में 29 अप्रैल 2021 के चुनाव में पराजय के बाद दूसरे नंबर के प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर दोबारा हुई मतगणना में वह जीत गया। गांव में पंचायत चुनाव के दौरान गांव निवासी कन्हैया कुमार और अनिल कुमार प्रत्याशी थे। जहां 29 अप्रैल को मतदान कराया गया।
2 मई 2021 को हुई मतगणना में कन्हैया कुमार को 450 और अनिल कुमार को 425 मत पाने की घोषणा कर कन्हैया कुमार को विजेता घाेषित कर दिया गया। अनिल कुमार ने दोबारा मतगणना को लेकर 25 मई 2021 को हाई कोर्ट में याचिका दायर किया। हाई कोर्ट ने एसडीएम के आदेश कोे खारिज करते हुए दोबारा मतगणना का आदेश दिया था। जिस पर 6 जनवरी 2023 कोे दोबारा मतगणना की गई, जिसमें अनिल कुमार को 360 मत और कन्हैया कुमार को 320 मत मिला।
इस पर पुन: कन्हैया द्वारा आपत्ति दाखिल की गई। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद एसडीएम न्यायिक मनोज कुमार तिवारी ने 12 दिसंबर 2023 को पूर्व में निर्वाचित कन्हैया के चुनाव परिणाम दो मई 2021 को निरस्त कर दिया तथा 6 जनवरी 2023 को हुई पुन: मतगणना की पुष्टि करते हुए अनिल कुमार काे 40 मत से विजयी घोषित कर दिया।