फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी साक्ष्य देने आए वादकारी की मौत,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भरण पोषण के एक मामले में गवाही देने के लिए बृहस्पतिवार को कचहरी आए हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी अशोक वर्मा की हालत खराब हो गई। उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विपक्षीगण पर मृतक को प्रताड़ित करने और मारपीट कर धक्का देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जबकि प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए मेमो आया था जिस पर वह मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजें है। मृतक के परिजनों के अनुसार दीवानी कचहरी स्थित परिवार न्यायालय में एक मुकदमा सुमन वर्मा बनाम चंद्र प्रकाश वर्मा भरण पोषण का विचाराधीन चल रहा है। जिसमें सुमन वर्मा की ओर से साक्ष्य देने के लिए रतनपुरा निवासी अशोक वर्मा आए हुए थे। इस दौरान विपक्षीगण से कुछ कहासुनी हुई, जिस पर अशोक वर्मा की हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पीडित पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें