फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम विस्फोट में घायल जवान की मौत, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परसिया केशवपुर का युवक गत सोमवार को शहीद हो गया। शहीद जवान की तैनाती जम्मू के सतवारी में 72 फील्ड रेजिमेंट के आर्टीलरी में थी। बीते 12 जूलाई को ड्यूटी के दौरान बम विस्फोट में वह घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के शहीद होने की सूचना गांव पहुंची तो शोक छा गया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील के परसिया केशवपुर निवासी राजीव पुत्र इंद्रदेव यादव 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। राजीव की पांच माह पूर्व कोलकाता से जम्मू के सतवारी में 72 फील्ड रेजिमेंट के आर्टीलरी में तैनाती हुई थी। बीते 12 जूलाई को ड्यूटी के दौरान बम विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां उधमपुर में इनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही 18 जूलाई की भोर में उसकी मौत हो गई है। सेना द्वारा राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव को घर लाया जा रहा है। बुधवार की सुबह तक शव के घर पहुंचने की संभावना है। जवान की मौत से इकलौती बहन के साथ ही उसके पिता इंद्रदेव, माता राधिका और पत्नी प्रतिमा बेसुध हो गई थी। जवान के शहीद होने की सूचना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही रही है। और पथराई आंखों से वह जवान के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव का दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें