फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट क्षेत्र के 1080 घरों का हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत के हॉटस्पाट क्षेत्र में बने घरों का 17 टीमों के जरिए सर्वे कराया जा रहा है। बुधवार को भी टीम ने 309 घरों में सर्वे किया। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सतर्क रहने को कहा। टीम अब तक चार हजार से ज्यादा घरों की जांच कर चुकी है। वहीं सर्वे के दौरान टीम ने बाहरी मिले चार लोगों को चिह्नित किया। बुधवार को टीम हॉटस्पाट क्षेत्र के साथ नगर पंचायत के सत्रह वार्डो में गई और क्षेत्र के दोस्तपुरा, वाजिदपुरा, हूूसापुरा मुहल्ले सहित कई मुहल्ले में 309 घरों को खंगाला। साथ ही 2051 हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं टीम बाहर से आए चार व्यक्तियों को चिहिन्त किया। इससे पहले टीम ने 48 घंटों में 4149 घरों का सर्वे करते हुए करीब 28 हजार लोगों की जांच की थी। जिसमें बुुखार से आठ तथा सर्दी जुकाम से पांच लोग पीड़ित मिले थे। वहीं नौ बाहरी व्यक्ति सर्वे के दौरान मिले थे। बताते चले कि कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मुहल्ले में देवबंद से लौटे 17 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद दोस्तपुरा मुहल्ले सहित कोपागंज बाजार को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। पूरे कोपागंज कस्बे में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य की जांच करने के साथ बाहर से आए ऐसे व्यक्ति को चिह्नित करने के लिए 17 टीमें गठित कर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें