रामपुर थाना क्षेत्र में सिलिंडर फटने के बाद बचे उसके अवशेष दिखाता युवक
- फोटो : नानपारा में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन।
रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे सिलिंडर की पाइप को चूल्हे में लगाने के दौरान धमाका हो गया। कुछ समय पहले गैस रिसाव होने के बाद सिलिंडर और चूल्हे को बाहर रखा गया था।
धमाके से से घर में लगी खिड़की और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गए। रामपुर निवासी कलीमुद्दीन के पुत्र सद्दाम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सिलिंडर की पाइप चूल्हे में लगा रहा था कि अचानक उसमें रिसाव शुरू हो गया।
सिलिंडर का रिसाव देख वह उसे रसोईघर से बाहर लेकर भागा और दरवाजे के बाहर रखते ही सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। 20 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अचानक धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।