फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा सुखाते समय लगा करंट, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना के पिपरसाथ गांव में रविवार की सुबह छत पर कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार पिपरसाथ महेंद्र राम 50 पुत्र स्व. सुखरज रविवार की सुबह करीब दस बजे नहाने के बाद अपने गीले कपड़े सुखाने के लिए छत पर पहुंचा। महेंद्र छत पर डाली गई रस्सी पर कपड़े सुखाने के डाल ही रहा था कि वह तार की चपेट आकर झुलस गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है, जो कि अविवाहित हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का भी एक वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया। रविवार को इस घटना में चारों बच्चों ने अपने पिता को भी खो दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें