फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसलाबुलंद बदमाशों ने दी नये कोतवाल को चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ अमिला बाजार में भीड़ भाड़ वाले इलाके में अपने आफिस में बैठकर काम कर रहे ट्रैवल एजेंट को गोलियों की बौछार से मौत की नींद सुलाकर हौसला बुलंद बदमाशों ने सनसनी फैला दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर बाजार वासियों में दहशत फैल गई एक बारगी तो लोगों की समझ नहीं आया कि आखिरकार गोलियों की आवाज किधर से आ रही है। जल्दी ही लोगों को पता चल गया कि बदमाशों ने ट्रैवेल एजेंट को गोली मार दिया है। बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर नये कोतवाल को चुनौती दे डाली ।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे को कार्यभार ग्रहण किए महज 48 घंटे भी नहीं बीते होंगे कि बदमाशों ने शुक्रवार को हत्या कर अपने हौसले बुलंद करते हुए उन्हें बड़ी चुनौती दे दी है। िजससे नवागत प्रभारी निरीक्षक की राह बहुत ही कठिन नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को रोकने एवं क़ानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह को स्थानांतरित कर उनके स्थान पर मधुबन के इंसपेक्टर संजीव कुमार दुबे को बुधवार को ही तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें