कोपागंज। ब्लाॅक क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में पेयजल आपूर्ति में बाधक बन नाली को तोड़ा जाएगा। यह निर्देश शनिवार को एडीओ पंचायत द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद शिकायत सही मिलने के बाद बीडीओ द्वारा जारी किया है। कोपागंज विकास खंड के ग्राम सभा फैज़ुल्लाहपुर में 2024 में बिपिन राय के घर से बबलू राय के घर और अनोखे राय के घर होते हुए पोखरी तक नाली निर्माण होना था। लेकिन नाली निर्माण उक्त प्रस्तावित रास्ते पर न होकर पेयजल सप्लाई पाइपलाइन के ऊपर नाली निर्माण करना शुरू कर दिया गया।
पेयजल सप्लाई पाइपलाइन के ऊपर नाली निर्माण कार्य होने की शिकायत गांव के ही कुछ लोगो द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री से कर दिया गया। 6 महीने के बाद मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय जांच टीम एडीओ पंचायत राजकमल और एपीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंच नाली का जांच किया। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाते हुए खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने तत्काल सचिव को नाली हटाने का निर्देशित किया है।