फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहनीय हुई ठंड

Thu, 15 Jan 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोहरे तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। गुरुवार को भी आसमान कोहरे से और वातावरण में शीतलहरी रही। पूरे दिन धूप न निकलने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी तथा निजी विद्यालयों को 17 जनवरी तक के लिए बंद करने का  फरमान जारी किया है।

 भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर लोग कांपते नजर आए। भीषण ठंड के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।


गुरुवार की अपराह्न तक धूप न निकलने के कारण लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। वहीं सुबह कोहरे तथा सर्द हवा के चलते लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित रही।

सुबह आठ बजे तक घना कोहरा होने के चलते लोग अपने घरों से देर से निकले। मार्निगिं स्कूल वाले बच्चों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। घर से देर से निकलने के चलते कुछ बच्चों की तो स्कूल बस ही छूट गई।
विज्ञापन


 साथ ही बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। कोहरे के  चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है। घना कोहरा होने से बसों और ट्रेनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए।

ठंड बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है।

कोहरे की धुंध के चलते वाहन रेंगते हुए देखे गए। ठंड का कहर जारी रहने के चलते जिला प्रशासन ने जिले के पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा निजी स्कूलों  को  17 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें