फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंखों में चुभने लगी सर्दी... खुजली, पानी गिरने लालिमा और धुंधला दिखने की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल क्रीम्स में मरीज के आँख की जांच करते डॉ अर
विज्ञापन
इंदारा। मौसम में बदलाव का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर, धूल और वातावरण में बढ़ती नमी के चलते आंखों में एलर्जी और संक्रमण की शिकायतें बढ़ रही हैं। कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (क्रीम्स) के नेत्र विभाग में बृहस्पतिवार को 103 मरीज का उपचार किया गया।
विज्ञापन

आने वाले मरीजों में हमें एलर्जी (लाल होना) और मोतियाबिंद की शिकायत ही अधिक मिली। मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लाल मनी सिंह के अनुसार, इन दिनों अस्पताल में 40 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों में आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इनमें आंखों में खुजली, लालिमा, पानी गिरना, जलन और धुंधला दिखाई देना प्रमुख हैं।
वहीं, अधिक उम्र के मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत भी सामने आ रही है। डॉ. लाल मनी सिंह ने बताया कि आंखों में लगातार खुजली, लालिमा या पानी आने को सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर 40 की उम्र पार कर चुके लोगों को समय-समय पर आंखों की जांच करानी चाहिए। धुंधला दिखाई देना मोतियाबिंद का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में समय रहते जांच और उचित उपचार जरूरी है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूल और धुएं से बचना चाहिए। बाहर निकलते समय चश्मा लगाएं।
आंखों को बार-बार हाथों से न रगड़ें और साफ पानी से हल्के हाथों को धोएं। तौलिया, रुमाल और आंखों में डालने वाली दवाएं दूसरों के साथ साझा न करें।
बिना चिकित्सकीय सलाह के आई ड्रॉप का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखों में दर्द, तेज लालिमा, रोशनी में परेशानी या अचानक धुंधला दिखाई देने पर तत्काल नेत्र चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। नियमित जांच और सावधानी से आंखों की गंभीर समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें