फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमकर बरसे मेघ तो उमस भरी गर्मी से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीते दिनों से उमस इस कदर थी, कि लोगों का जीना मुहाल था। इसबीच बुधवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान आसमान में बादल छा गए और झूम कर बारिश शुरू हुई। करीब आधा घंटे तक बारिश होने सो लोगों को सड़न भरी उमसे से जहां राहत मिली। वहीं खेती किसानी के लिए बारिश वरदान साबित हुई। बीते कई दिनों से भीषण उमस के चलते लोगों का जीना मुहाल था, सड़न भरी गर्मी परेशान लोगों को बुधवार की दोपहर बाद उस समय राहम मिली जब आसमान में बादल छाए और फिर झमाझम बारिश हुई। आधा घंटा हुई बरसात से लोगों को राहत मिली। साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया। हवाओं के प्रवाह से लोगों ने काफी राहत महसूस किया। वहीं बारिश शुरू होते ही नगर के निजामुद्दीनपुरा, सहातदपुरा, मुंशीपुरा सहित कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही किचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। इतना ही नहीं नगर पालिका क्षेत्र में जहां नालियां जाम थी, वहां बरसात के बाद पानी लग गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन किसानों ने बरसात का स्वागत किया। क्योंकि उनके खेतों में बोई गई फसल के लिए यह बरसात काफी लाभकारी साबित हुई। अचानक बरसात शुरु होने से वाहनों के इंतेजार पर टैंक्सी स्टैंड पर खड़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वो पानी से बचने के लिए ठौर की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें