फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किताबें मिलीं तो चहक उठे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में शैक्षिक सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के प्रथम दिन ही प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं। पुस्तकें मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। पहले ही दिन 35 बच्चों ने प्रवेश लिया। डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि पुस्तकें हमारी सबसे शांत, सदाबहार एवं वफादार दोस्त होती है, जो वास्तव में संचित ज्ञान का जलता हुआ दीपक है। जिसके आधार पर हम दुनियां को समझ सकते हैं और उसे बदलने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं। हमें स्वयं एवं बच्चों में पढ़ने की आदत डालनी होगी। कहा कि जिस प्रकार से किसी भी भवन के निर्माण में मजबूत नींव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह अलग बात है कि जिसे न हम देख सकते हैं और न ही उसे छू सकते हैं। सामान्य तौर पर कोई भवन हो या चाहे जिंदगी की बहुमंजिला मंजिल, उसी नींव पर टिकी होती है, किंतु समाज में लोगों की नजर नींव की बजाय भवन के बाहरी संरचना पर टिकी होती है। उसी तरह हम सभी शिक्षक उस नींव की ईंट की भांति नींव मजबूत करने की दिशा में अनवरत प्रयासरत हैं। जिससे कि आज के बच्चे बेहतर कल का निर्माण करते हुए लोकहित में अपेक्षाओं के अनुरूप जिंदगी की बहुमंजिला भवन बना सकें। इस अवसर पर कमलेश राय, ललित राहुल, ममता साहनी, संतोष कुमार, करुणा निधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें