फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बदले मौसम से सर्दी-खांसी के बढ़े मरीज, दस दिन में सुधर रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदले मौसम के कारण लोगों की सेहत पर असर दिखने लगा है। सर्द-गर्म मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी, बुखार और निमोनिया के मरीज जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रहे हैं। एक मरीज को सर्दी-खांसी लगने पर ठीक होने में आठ से 10 दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ओपीडी में 344 मरीजों ने विभिन्न विभागों में परामर्श लिया। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग में रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
सबसे अधिक बच्चे इस मौसम की मार झेल रहे हैं। सुबह के समय ठंडक और दिन में गर्मी के बीच स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा उल्टी और दस्त के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. शैलेष ने बताया कि वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है और जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में सावधानी बरतें, पर्याप्त पोषण और आराम करें, ताकि वायरल और अन्य बीमारियों से बचा जा सके।
ईएनटी सर्जन डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि सर्दी-जुकाम होने पर नाक में संक्रमण के जरिये गले में भी खराश हो जाता है। मरीजों की जांच कर दवाएं दी जा रही है।

बदलते मौसम से वायरल के मरीजों में इजाफा हुआ है, जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। आवश्यक जांच होने पर रिपोर्ट के आधार पर दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

-डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें