पिपरीडीह। सरायलंखसी पुलिस ने मंगलवार को पिपरीडीह चौकी के सिपाही का कान काटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
मुखबिर से मिली सूचना पर सरायलंखसी पुलिस ने अभय कुमार यादव और सोनू यादव निवासी जुझारपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। बताते चले कि सोमवार की देर शाम पकड़ कर थाना सरायलखंसी लेकर चले गए थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। बताते चले कि चालान किए अभय कुमार यादव ने शराब के नशे में सोमवार की देर शाम पिपरीडीह चौकी के एक आरक्षक का कान काट कर घायल कर दिया था। घटना के बाद फरार अभय और उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही थी।