स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर मालिक भीटा गांव में शनिवार की रात में आई बारात को बिना दूल्हन के ही बैरंग होना पड़ा। दूल्हन इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। दूल्हन ने पुलिस बुलाकर इस शादी से इनकार कर दिया। पुलिस भी एक बार युवती को समझा बुझाकर वापस चली गई थी। काफी मान मनौवल के बाद बाद भी आखिरकार दुल्हन राजी नहीं हुई तो दूल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ा। मुहम्मदबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करहां गांव निवासी एक व्यक्ति का निधन हो गया था। उसकी पत्नी घोसी के पास अपने मायके में थोड़ी सी जमीन लेकर रहती है। उसकी बेटी शादी के योग्य हो गई तो उसने रिश्ते तलाशने शुरु कर दिया। लेकिन युवती शादी के लिए राजी नहीं होती थी। ननिहाल में मां के साथ रह रही युवती के मामा ने भी उसकी शादी कराने के लिए प्रयास किया लेकिन वह नहीं तैयार हुई। बाद में उसके मामा ने किन्हीं कारणों से आत्महत्या कर लिया। अब युवती की मां ने बेटी की शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया। नियत समय पर उसके दरवाजे पर बारात आई लेकिन युवती ने शादी करने से ही इनकार कर लिया। रिश्तेदारों और मुहल्ले वालों ने उसे बहुत समझाया , लेकिन युवती ने किसी की नहीं सुनी। जानकारी होने पर मुकामी पुलिस भी आकर युवती को समझा गई। लेकिन युवती टस से मस नहीं हुई। जब समझाने बुझाने से बात नहीं बनी तो बेचारा दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया। इसे लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का दौर चलता रहा।