फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इलाज कराने सीएचसी पहुंचे बुजुर्ग मरीज का दूसरे तल पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे एक बुजुर्ग मरीज का शव शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दूसरे तल पर मिला। एक मरीज के अटेंडर ने शव देखकर अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर निवासी रमाकांत (65) के रूप में हुई।
रमाकांत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे थे। यहां उन्होंने डॉ. जितेंद्र कुमार को दिखाया, जिसके बाद चिकित्सक ने कुछ जांचें लिखीं।
विज्ञापन

जांच के लिए मरीज दूसरे तल पर बलगम जांच केंद्र पहुंचा था, लेकिन वहां कक्ष बंद मिला। इसके बाद वापस लौटते समय वह गैलरी में गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
इसी बीच बगल के कमरे में पत्नी की डिलीवरी के लिए चार दिनों से मौजूद इलियास अहमद निवासी परसुपुर वहां पहुंचे। उन्होंने रमाकांत को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और चिकित्सकों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
इस बाबत थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें