यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 फरवरी माह में प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा की तैयारी अंंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड ने 127 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
परीक्षाएं वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वेबसाइट पर अपलोड किए गए परीक्षा केंद्राें की सूची को लेकर 22 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई थी।
आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड ने चार राजकीय, 63 सहायता प्राप्त और 60 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय सहित 127 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जारी सूची में न केंद्र बढ़ाए गए और न ही काटे गए हैं।
बोर्ड से फाइनल सूची जारी होने के बाद विभाग की तरफ से तैयारी को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं काे चुस्त दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है।
उधर प्री बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कवायद तेज हो गई है। जनवरी के पहले सप्ताह के अंत से शुरू कराए जाने की कार्ययोजना बनाई जा रही थी।
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 37431, इंटरमीडिएट में 38977 सहित 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दिया है। तैयारी चल रही है।