फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार साल पहले खरीदी गई थी ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट, 7300 मरीज लौटे, अब जाकर मिला लाइसेंस

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सेपरेशन यूनिट में रखी मशीनें।संवाद
विज्ञापन
रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन

मऊ। जिला अस्पताल में चार साल से 1 करोड़ रुपये की ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट बेकार पड़ी थी। अब जाकर लाइसेंस मिलने के बाद नवरात्र में यूनिट के चालू होने की उम्मीद है। हर दिन पांच प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के पांच से छह मरीज वापस लौट जा रहे थे। चार साल में करीब 7300 लोगों को वापस लौटना पड़ा।
लाइसेंस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसके संचालन की तैयारी में जुट गया है। लाइसेंस की प्रक्रिया को लेकर वर्ष 2022 से प्रयास किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट के लिए पांच बार प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार ऑनलाइन और उसके बाद दोबारा नए सिरे से ऑफलाइन आवेदन किया गया। 2022 में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने ब्लड कंपोनेंट सप्रेशन यूनिट के नए भवन और 1 करोड़ की मशीन का लोकार्पण किया था। इसके शुरू नहीं होने से रोजाना पांच से छह मरीज मायूस होकर लौट जा रहे थे। उन्हें महंगे दर पर निजी अस्पताल से प्लाज्मा, प्लेटलेट खरीदना पड़ रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें