फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राशन का सामान लेकर जा रहे मजदूर की बाइक कोहरे में पेड़ से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/फतेहपुर मंडाव। थाना क्षेत्र के गंगऊपुर निवासी एक बाइक पर सवार तीन लोग रविवार की शाम दरगाह बाजार से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। घना कोहरे के कारण करौंदी नारायणपुर के समीप बाइक एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहा युवक घायल होे गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन में फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के गंगऊपुर निवासी योगेन्द्र प्रसाद (40) स्व. शिवनाथ मुहम्मदपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की शाम वह एक बाइक से तीन लोगों के साथ भोजन के लिए सामान खरीदने दरगाह गया हुआ था। सामान खरीद कर तीनों बाइक से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे कि घने कोहरे के कारण करौंदी नारायणपुर के समीप एक पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई। बाइक चला रहा योगेन्द्र प्रसाद गंभीर रूप घायल होकर जमीन पर गिर गया। जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य को खरोंच तक नहीं आई। रास्ते से गुजर रहे किसी राहगीर ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकोें ने योगेन्द्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि बाइक से तीन लोग जा रहे थे, पेड़ से टकराने के बाद एक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
गांव के लोगों ने चंदा लगाकर किया दाह संस्कार
योगेन्द्र की मौत के बाद घर पर मातम पसरा हुआ था। घर के कमाऊ व्यक्ति की मौत के बाद से रो रहे पत्नी और बच्चों की आंखें नम थी। किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले योगेन्द्र के शव को दाह संस्कार कराने के लिए भी पैसे नहीं थे। ग्राम प्रधान हरिनारायण, अशोक, रामू, नंदू, कमलेश आदि ने पैसा लगाकर उसका दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें