फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनघाट पुल का बेस हो रहा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कोपागंज के मोहनघाट पुल का क्षतिग्रस्त बेड।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा शहरोज के पास छोटी सरयू व तमसा के संगम स्थल से 250 मीटर पहले छोटी सरयू नहर में निर्मित मोहन घाट पुल का बेस निर्माण के एक वर्ष बाद ही क्षति ग्रस्त हो गया है। बेस के क्षतिग्रस्त होने से बरसात में कभी भी पुल के ढहने का डर बना हुआ है। सिचाई विभाग को अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम सभा सहरोज के पास छोटी सरयू पर बना मोहन घाट पुल के माध्यम से कई गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। दो वर्ष पूर्व इस पुल का बेस बुरी तरह टूट फूट जाने से बाढ़ खंड आजमगढ़ द्वारा पुन :निर्माण कराया गया था। किन्तु पहली ही बरसात में पुन: बनाई गई बेस टूटने लगी। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अफसरों से किया लेकिन बाढ़ खंड के अभियंताओं ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि मोहन घाट पुल के बेस की पुन: मरम्मत नहीं कराई गई तो अगली बरसात में कभी भी पुल टूट सकता है। इस संदर्भ में किसान नेता देव प्रकाश राय का कहना है कि सिंचाई विभाग बाढ़ खंड आजमगढ़ अपने खंड की मऊ में पड़ने वाली ड्रेनों के प्रति सदैव उदासीन रवैया अख्तियार करता है एवं उसके अभियंता जनता के मांग पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। देव प्रकाश राय ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि शहरोज गांव में छोटी सरयू नदी पर बने पुल के बेस के टूट रहे हिस्से की जल्द मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें