फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कर दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रट सभागार में बुधवार को पोषण पखवारा के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान गर्भवती की गोदभराई के साथ ही बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि पोषण पखवाड़ा में दो व्यापक क्षेत्रों पर विशेष महत्व दिया जाना है। जिसमें स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक और पारस्परिक प्रयासों के एकीकरण पर केंद्रित गतिविधियों संबंधी कार्यक्रम के अंतर्गत 28 मार्च से चार अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम पाल ने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं में पोषण स्तर में सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बाल विकास परियोजना शहर की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कर संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया गया। बाल विकास परियोजना परदहां, बड़रांव की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रेसिपी की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस एन दूबे, जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजकुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएम पाठक, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र राशि मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें