फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बाद खुले बैंक भीड़ हुई अनियंत्रित

Tue, 13 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
मुगलपुरा स्थित स्टेट बैंक पर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।
विज्ञापन
लगातार तीन दिन तक बैंक बंद होने के बाद मंगलवार को खुले बैंक एवं एटीएम पर जुटी भीड़ शहर से लेकर गांव तक अनियंत्रित नजर आई। इस दौरान कई स्थानों पर चक्काजाम किया गया। इसके चलते शहर क्षेत्र में जगह-जगह जाम लग गया। इसे नियंत्रित करने में पुलिस को भी पसीने बहाने पड़े। सूरजपुर में तो बैंक बंद होने के  बाद कुछ खास लोगों को कैश वितरण किए जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को शहर में मिर्जाहादीपुरा, गाजीपुर तिराहा, नरईबांध, रौजा सहित हर बैंकों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। पैसा निकालने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लोग परेशान हाल बैंक पर जमे रहे और रह-रहकर नाराज भी होते रहे। पुलिस को इन्हें नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। 

सूरजपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय यूनियन बैंक की शाखा पर तीन दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार की सुबह से ही कैश की निकासी के लिए लोगों ने लाइन लगा दी। बैंक खुलने पर नो कैश का बोर्ड देखकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की लेकिन वह मायूस होकर घर वापस लौट गए। इसके बाद शाम के समय कैश आने की खबर मिलने के बाद कैश के लिए कुछ लोग पहुंचे। बैंक द्वारा कैश न दिए जाने पर उनका गुस्सा भड़कने लगा। शाम के साढ़े पांच बजे के करीब लोगों ने बैंक के सामने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि  बैंककर्मी कुछ खास-खास लोगों को कैश दे रहे थे जबकि अन्य लोगों को वापस कर रहे थे। सूचना पर मधुबन थाने से दरोगा पहुंचे। लोगों ने बताया कि बैंक कर्मचारी शाम के समय मोटी कैश की निकासी कुछ खास लोगों के लिए कर रहे हैं। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें