फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले से एक की मौत

Sat, 07 May 2016 11:50 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती सूकर के हमले से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में शनिवार की दोपहर खेत में काम कर रहे किसान हरिश्चंद्र की जंगली सूअर के हमले में मौत हो गई। शोर सुन कर उन्हें बचाने गए दो लोगों को भी सूअर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत की स्थिति है। 
विज्ञापन



सूरजपुर गांव के किसान हरिश्चंद्र (40) पुत्र मंगल शनिवार की दोपहर खेत में तैयार भिंडी की फसल को तोड़ने गए थे। वह खेत में काम कर रहे थे, तभी कहीं से आए जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। हरिश्चंद्र संभल नहीं पाए और लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत   हो गई। 


उनकी चीख पुकार सुन कर गांव के रमाशंकर (25) पुत्र मुक्तिनाथ  और शारदा (45) पुत्र सुरेश उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो सूअर ने उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में ग्रामीण दौड़े तो सूअर भाग निकला। दोनों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिश्चंद्र की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



बाद में परिवारवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से गांव में भय का माहौल था। बताया जा रहा है गर्मी के कारण जंगलों में पानी की कमी के चलते जंगली जानवर आबादी की तरफ आ जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें