सेंट्रल बैंक के मुख्य द्वार से सोमवार को उच्चको ने 35000 रुपए उड़ा दिया। खाताधारक ने ये रुपये अपने बेटे के एमएससी में एडमीशन और अस्पताल में भर्ती भतीजे के इलाज के लिए निकाले थे। कैशियर के रुपये देने के बाद ग्राहक को नोट गिनते हुए उचक्कों ने देख लिया था। बैंक से निकलते ही रुपये जेब से निकाल कर भाग निकलेञ
हलधरपुर थाना क्षेत्र के लसरा ग्राम पंचायत निवासी इंदल राजभर पुत्र सीताराम राजभर सेंट्रल बैंक रतनपुरा से 35000 रुपये निकाले। रुपयों को पैंट की जेब में रखकर वे मुख्य द्वार से बाहर निकले। इसी बीच किसी उचक्के ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिया। एहसास होने पर बैंक की शाखा में लौट कर आए अपनी बात बताएं। इंदल राजभर ने इसकी लिखित सूचना चौकी प्रभारी रतनपुरा और बैंक प्रबंधक को दी। इंदल राजभर ने बताया कि जब मैं रुपये गिन रहा था तो दो युवक वहीं खड़े थे और पैसा जमा करने वाला फार्म भर रहे थे। इंदल राजभर अपने पुत्र उदय भान राजभर का नाम एमएससी में गाजीपुर लिखवाने के लिए तथा अपने बीमार भतीजे मनोज राजभर जो फातिमा अस्पताल में भर्ती है के लिए रुपये निकाले थे परंतु सारे रुपये उचक्के ले उड़े। चौकी प्रभारी रामचंद्र सिंह भी पहुंचे परंतु बैंक के शाखा प्रबंधक आनंद कुमार के अवकाश पर होने के चलते बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं देखे जा सके। बताया गया कि सीसीटीवी का पासवर्ड शाखा प्रबंधक के पास है ।