फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी तीन दिन में नहीं हुई हो सड़क पर उतरेंगे सपा जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान केे कलक्ट्रेट परिसर में खुलेआम एक संगठन के कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पीटने से नाराज सपाइयों ने आरोपियों की गिरफ्तारी दो दिनों के अंदर करने का अल्टीमेटम दिया है। सपा नेताओं का कहना है कि यदि तीन दिनों में हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

सपा के राष्टीय सचिव राजीव राय ने कहा कि सपा नेता महेंद्र चौहान की कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की मौजूदगी में बेरहमी से पिटाई गंभीर घटना है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। राजीव राय ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि ऐसे अराजक तत्वों पर लगाम लगाएं।
पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने चौहान समाज के वरिष्ठ नेता महेंद्र चौहान की भगवा संगठन के कुछ गुंडों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस के सामने बेरहमी से पिटाई कर दिया। कहा है कि महेंद्र चौहान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के पोस्टर पर कुछ लोगों द्वारा जूता से पिटाई करने और मंत्री को गाली देने की घटना को अनुचि बताते हुए अपने सर्मथकों के बीच चर्चा कर रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक एक संगठन से जुड़े कुछ युवकों ने महेंद्र चौहान की जमकर पिटाई कर दी जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। कहा है कि वीडियो में चिन्हित तथा नामजद अपराधियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो सपा चक्का जाम,धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें