तहसील घोसी के आपदा से प्रभावित लगभग 10 हजार किसानों के बीच एक करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरण करने की तैयारी अंतिम चरण में है। आरटीजीएस के तहत 6400 किसानों के खातों में 2168740 रुपये भेजे जा चुके हैं। दूसरी तरफ 556 किसानों का चेक वितरण के लिए तैयार बताया जा रहा है।
फरवरी मार्च अप्रैल में बेमौसम बारिश से चौपट हुई रबी पुसल के क्षति आकलन लेखपालों के माध्यम से कराया गया है। शासन की ओर से घोसी तहसील को एक करोड़ आवंटित किया गया है।
इसके तहत शासन द्वारा घोसी तहसील में 6400 किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लेकिन धन न होने के चलते बचे किसानों को इंतजार करना पड़ सकता है।
इस संबंध में किसान नेता श्ेाख हिसामुद्दीन, जयदू नेता बद्री तिवारी, भाजपा के गिरजापति राय ने कहा कि बाकी किसानों को कब तक मुआवजा मिलेगा यह पता नहीं चल पा रहा है।
निर्धारित मुआवजा राशि काफी कम है। आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प है। इस बाबत नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक ने बताया कि 6400 किसानों के खाते में धन भेज दिया गया है।
556 किसानों का 94083 का चेक बनकर तैयार है। जल्द ही वितरण प्रारंभ हो जाएगा। प्रति हेक्टेयर 18000 रुपये तथा 83 एअर से कम भूमि के किसानों को 1500 रुपये की दर से आपदा राशि का भुगतान होगा।