फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी से मुक्त कराई जमीन पर प्रशासन ने खुदवाया तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में पिछले दिनों महाविद्यालय के कब्जे से मुक्त कराई गई बंजर जमीन पर बुधवार को सदर एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस बल ने जेसीबी लगाकर पोखरी की खुदाई कराई गई। परदहां ब्लाक के रणवीरपुर गांव निवासी और बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी रामनाथ यादव पुरुषोत्तम महाविद्यालय के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन

रामनाथ यादव ने गांव की 202 कड़ी बंजर भूमि पर महाविद्यालय का निर्माण कराकर अवैध कब्जा किया हुआ था। पिछले दिनों सदर एसडीएम ने उस जमीन वि पैमाइश कराकर महाविद्यालय का अवैध कब्जा हटवाया था। बुधवार को सदर एसडीएम और सीओ सिटी की मौजूदगी में पुलिस बल ने जेसीबी लगवा कर बंजर भूमि पर पोखरी की खुदाई कराई। देर शाम तक कार्य होता रहा। पोखरी की मिट्टी सिक्स लेन पर डाली जा रही है। सदर एसडीएम जयप्रकाश यादव ने बताया कि जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के आदेश पर बंजर भूमि को पुन: पोखरी में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें