फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
ाकडाउन में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहे पर गाड़ियों की चेकिंग करते कोतव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लॉक डाउन का उलंघन करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को जमकर वाहन चेकिंग किया। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी कोतवाली क्षेत्र को मिलाकर 116 वाहनों का चालान किया गया। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार काविड-19 को लेकर जारी लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने वाहन चेकिंग कर वाहनों का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने80 वाहनों का चालान किया। कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि लॉक डाउन में जो लोग अनावश्यक बाहर घूम रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जा रही है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जारहा है। जांच के दौरान चौकी प्रभारी खैराबाद संतोष यादव, एसआई ज्ञानप्रकाश तिवारी, रामजन्म पाल, रंजीत यादव इंद्रेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। घोसी संवाददाता के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के किए गए लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया के नेतृत्व में वाहन चेकिंग किया। इस दौरान कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने गांधी तिराहा, मधुबन मोड़ आदि स्थानों पर सघन चेकिंग किया गया। कोतवाल के अनुसार चेकिंग के दौरान 14 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 22 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें