फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी बोले : हत्या करने का गम नहीं, बदला लेने से मिला सुुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दस जून की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मऊ जंक्शन मार्ग पर सार्वजनिक स्थान पर हिस्ट्रीशीटर गुलशन की हत्या का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर शुक्रवार को किया। हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्यारोपियों का कहना है कि हत्या करने का कोई गम नहीं है। बल्कि बदला लेने से सुकून मिला है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गुलशन हत्याकांड में शामिल आरोपी भागने की फिराक में ढेकुलिया घाट पर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमलेश यादव, तेज बहादुर, अमरनाथ यादव, सचिन सोनकर, राहुल सोनकर को गिरफ्तार किया है। बताया कि दो गैंग के वर्चस्व में 10 जून को रेलवे स्टेशन के समीप गुलशन यादव की हत्या हुई थी। इस संबंध में रणधीर यादव की तहरीर पर आठ नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
पकड़े गए एक आरोपी सचिन सोनकर ने पुलिस के सामने मीडिया को बताया कि मृतक गुलशन ने उनके गैंग के एक साथी की हत्या चार साल पहले की थी। इस मामले में वह कोर्ट से बरी होने के बाद जब जेल से छूटा तो हमारी टीम उस पर नजर रख रही थी। बताया कि उसकी टीम के लिए मुखबिरी का काम गुलशन के ही मुहल्ला निवासी यादव द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन

बताया कि वह और उसके साथी पहले भी गुलशन पर हमला करने वाले थे, लेकिन वह बच जा रहा था। मंगलवार सटीक मुखबिरी पर उसे मारने को लिए स्टेशन रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जहां सबसे पहले टीम के हिमांश ने बाइक की चाबी से उसके आंख पर निशाना बनाकर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद रितेश और सचिन के बाद उसके द्वारा लोहे की रॉड से हमला किया गया तो दूसरों ने ईंट से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी। वहीं गुलशन के साथ मौजूद उसके दूसरे साथी रणवीर पर हमला न करने पर बोला कि वह टीम के टारगेट पर नहीं था, साथ ही वह मौके पर खुद भाग निकला। अगर होता भी टीम उस पर जानलेवा हमला नहीं करती। सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले में और दो नामजद व अज्ञात अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापा मार रही है।
हत्या करने के बाद पार्टी, फिर लगाया इंस्टागाम पर स्टेटस मर गया दुश्मन हमारा...
मऊ। आरोपी सचिन सोनकर ने बताया कि वह ठेला चलाता है। मृतक गुलशन मनबढ़ था, उसने मुझ पर हमला किया था। बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद उसे छोड़कर सभी आरोपियों ने पार्टी की थी। साथ ही इंस्टागाम पर मर गया दुश्मन हमारा स्टेटस भी लगाया था। इस दौरान कहा कि हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। बदला लेने का सुकून है। आगे से अब कोई अपराध नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें