फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिपरौता गांव में शराबियों का आतंक, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरौता गांव के लोग इन दिनों शराबियो के आतंक से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ व्यक्ति रोजाना शराब के नशे में गांव में गाली-गलौज करते हैं। घरों में तोड़फोड़ की कोशिश के ही साथ महिलाओं से छेड़खानी करते हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देते हुए गौरीशंकर मंदिर में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे गिरिश तिवारी, मनोज सिंह, मोनू तिवारी, प्रवीर तिवारी, शिवम सिंह, जनार्दन सिंह, कविता सिंह, ममता आदि ने बताया कि शराबियों द्वारा राह चलते महिलाओं से छेड़खानी की जाती है। आरोप लगाया कई बार उन्होंने डीएम, एसपी और कोपागंज थाने में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन से शराबियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें