फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मियाद पूरी, फिर भी दौड़ रही 40 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की बसों में सफर करना जितना मुश्किल है, उतना ही असुरक्षित भी है। जिले के दो डिपो में कई बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। फिर भी इन्हें सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। वर्तमान में मऊ तथा दोहरीघाट की 45 बसें ऐसी हैं जो कि दस साल पूरा करने के साथ दस लाख से ज्यादा किमी की दूरी तय कर चुकी हैं। ऐसे में यह कब रास्ते में धोखा दे जाएं नहीं का जा सकता। इसको दरकिनार करते हुए अधिकारी इसे चलाए जा रहे हैं। मऊ डिपो में वर्तमान में कुल 45 बसें चल रही हैं। वर्तमान में 15 बसें जो कि दस लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर लगभग खटारा हो चुकी है। उन बसों से रोजाना सैकड़ों यात्री यात्रा करते है। वहीं सबसे बदतर हालात दोहरीघाट डिपो की है, यहां पहले 52 बसों का संचालन होता था। लेकिन बीते कई माह में 18 खटारा हो चुकी बसों को नीलाम कर दिया गया।जबकि वर्तमान में संचालित 34 बसें चलाई जा रही हैं। 30 बसें दस लाख से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं। इसमें अधिकांश अपनी दस वर्ष की आयु पूरा कर चुकी है, लेकिन उन्हें ही मेटेनेंस कर परिवहन निगम सड़काें पर दौड़ाने से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में आए दिन यह बसें रास्ते में धोखा दे रही हैं और बीच रास्तों में यात्रियों को दूसरे साधनों से गंतव्य तक जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मऊ डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि 15 बसें हैं जो कि दस लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। वहीं दोहरीघाट डिपो प्रभारी एआरएम राममूर्ति चौहान ने कहा कि 18 खटारा हो चुकी बसों को नीलाम कर दिया गया। 34 बसें चल रही हैं इनमें से भी 30 बसें दस लाख किमी से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं। अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें