फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बस्ती पर लाठी-डंडों से हमला, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हिंडोला गांव में मामूली विवाद में मामला इस कदर बढ़ा कि दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने राजपूत बस्ती पर हमला कर दिया। जो भी मिला उसे बुरी तरह मारा-पीटा, घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी बाइक और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानवरों को भी नहीं बख्शा। पुलिस पहुंची तब तक हमलावर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से 24 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। हिंडोला गांव में सोमवार को यादव बस्ती का एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। जिसको लेकर राजपूत बस्ती के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद उक्त युवक को पीट कर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। मंगलवार की सुबह आठ बजे लाठी-डंडे कुल्हाड़ी, हाॅकी और अन्य घातक सामानों से लैस दर्जनों की संख्या में हमलावर राजपूत बस्ती में घुस गए। बाहर जो भी मिला उसे मारा पीटा गया। हमला करने वाले घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। घरों के बाहर बंधे जानवरों को भी नहीं बख्शा। हमलावरों ने छह बाइक और कार क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

कोतवाल संजय तिवारी और सीओ अजय विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों की ओर से दूसरे पक्ष के नौ नामजद और दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें