फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छह महीने पहले टेंडर, काम कराना भूले, बारिश से गड्ढों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के विकास कार्यों पर शुक्रवार की देर रात नौ बजे हुई बेमौसम बारिश ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया। छह माह पहले 24 विकास कार्यों में शामिल दो सड़कों का कार्य जिम्मेदार शुरू कराना भूल गए।
विज्ञापन

बारिश में नगर की मुख्य दो सड़कें-डीसीएसके मोड़ और मछली मंडी पर बने गड्ढों में पानी भर गया। ऐसे में रात में प्रदर्शनी से गुजरने वाले डीसीएसके कॉलेज मोड़ के आगे बने गड्ढों में फंसकर कई बाइक चालक घायल हो गए।
नगर की मुख्य सड़कों में शामिल डीसीएसके मोड़ वाली सड़क पर जिले के सबसे बड़े कॉलेज सोनी धापा इंटर कॉलेज और डीसीएसके कॉलेज के अलावा इसी मार्ग से मऊ जंक्शन, रोडवेज, रोडवेज बाजार और आजमगढ़ मोड़ सहित अन्य बाजारों तक आवागमन होता है।
विज्ञापन

ऐसे में इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शहरवासियों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद अब तक यह सड़क नहीं बनाई जा सकी है, जबकि कई वर्षों से मरम्मत के अभाव में इस सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
बीते अगस्त 2025 में नगर पालिका द्वारा 24 विकास कार्यों में इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था, जिसमें 91 लाख रुपये से एक माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी इस सड़क पर अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
इसी तरह वार्ड 32 में मछली मंडी से होते हुए सपा सांसद राजीव राय के कार्यालय से बाईपास तक 89 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग बनाने का टेंडर भी अगस्त माह में जारी किया गया था। इस कार्य को भी एक माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन अब तक इस सड़क पर काम शुरू नहीं हो सका है।
0000000000000
प्रदर्शनी से लौट रहे बाइक चालक हुए घायल
नगर के सोनीधापा कॉलेज के मैदान में प्रदर्शनी लगी हुई है। शुक्रवार की देर रात बारिश के चलते डीसीएसके कॉलेज मार्ग पर बने गड्ढे खतरनाक साबित हुए। बारिश के बाद बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया, जिससे जलभराव वाले गड्ढों में फंसकर पांच से अधिक बाइक चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

00000000000वर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें