फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ जंक्शन पर बाइक स्टैंड का टेंडर खत्म, बढ़ी पार्किंग की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे स्टेशन मऊ पर बाइक स्टैंड का ठेगा समाप्त होने से पार्किंग की समस्या बढ़ गई है। देखरेख नहीं होने से स्टेशन के बाहर जहां-तहां वाहन खड़ा होने से जाम लग रहा है। पहले स्टैंड पर बाइक जमा करके यात्री बेफिक्र होकर सफर करते थे। रोजाना मऊ जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों से 12 हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुराने बाइक स्टैंड बनाया गया है। स्टैंड के अंदर इंटरलॉकिंग निर्माण कर व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। दूसरी तरफ चार पहिया और ऑटो स्टैंड भी बनाया गया है, जो पहले नहीं था।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी करके दो माह पहले ही उसे चालू कर दिया गया है। बीते 23 अप्रैल को बाइक स्टैंड का टेंडर समाप्त होने के बाद वहां से हटा दिया गया है। यहां रोजाना 400 से अधिक बाइकें जमा होती थी। बाइक से परिजनों को लाने-ले जाने वालों को परेशानी हो रही है। इस स्थिति में वाहन चालक और आरपीएफ जीआरपी के बीच लगातार नोकझोंक की स्थिति बनी रहती है। अब नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सुबह शाम रोजाना हजारों लोग अप-डाउन करते हैं। ये लोग अपने वाहन स्टेशन परिसर से दूर भगवान भरोसे छोड़कर जाते हैं।


बाइक चोरी करते गिरफ्तार हुए थे दो चोर

30 मई को शहर कोतवाली पुलिस ने मऊ जंक्शन के पार्किंग स्टैंड के पास से बाइक चोरी करते समय दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, चार बाइक की चेचिस और सात के पार्ट्स बरामद किया था। पूछताछ में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी चंदन कुमार और आजमगढ़ जनपद के रानी सराय थाना क्षेत्र के बेलईसा सब्जी मंडी निवासी विकास सोनी बताया था।
विज्ञापन

बाइक स्टैंड का टेंडर समाप्त हो गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही बाइक स्टैंड फिर से चालू कराया जाएगा। बाहर खड़ी बाइकों का आरपीएफ और जीआरपी के जवान देखरेख करते हैं। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें