फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते दस धरे गए, मामला दर्ज

Sun, 01 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 35 सदस्यीय टीम ने नगर के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन



अभियान में 18 कनेक्शनधारक विद्युत चोरी में पकड़े गए। 10 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। जबकि आठ लोगों से 74 हजार जुर्माना वसूला गया। अभियान से मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति रही।


शहर के चेकिंग अभियान के लिए उपजिलाधिकारी सदर, कोतवाल, सीओ सिटी, आठ अभियंता सहित 35 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम ने नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा मोहल्ले में घर-घर जाकर चेकिंग की ।
विज्ञापन



 चेकिंग में 10 कनेक्शनधारक मीटर बाईपास से चोरी करते पकड़े गए। 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर  कोतवाली में दर्ज कराया गया। जबकि आठ लोगों से 74 हजार ज़ुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन



10 उपभोक्ताओं  का 15 हजार से लेकर 45 हजार बकाया चल रहा था। बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इस संबंध में अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर में चेकिंग अभियान एक माह तक चलेगा। अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें