फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी सहित मिले दस नए संक्रमित मरीज, 2404 हुई कुल मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में गांधी जयंती के दिन भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ नहीं थमा। दो अलग अलग टेस्ट में शुक्रवार को दस नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें रानीपुर सीएचसी का एक लैब टेक्नीशियन है। कुल मरीजों की संख्या 2404 हो गई। इसमें 2145 ठीक हो चुके है, वहीं 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1286 एंटीजेन टेस्ट में नौ संक्रमित मरीज मिले। वहीं लखनऊ से आई 540 रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में रानीपुर सीएचसी का एलटी, परदहा ब्लाक के ताजोपुर गांव में तीन व्यक्ति संक्रमित मिला।
इसी क्रम में मऊ नगर का एक, बगली का एक, सोमराडीह से एक, कसैला से एक, रेलवे स्टेशन से एक और रतनपुुरा से एक व्यक्ति संक्रमित मिले। नए दस मरीजों से कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 2404 हो गई। इसमें 2145 मरीज ठी हो चुके है, वहीं 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 234 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें 190 होम आईसोलेशन में अपना इलाज करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें